book

JEEVAN PRABANDH KAUSHAL: VIVIDH AAYAM

  • TypePrint
  • CategoryAcademic
  • Sub CategoryReference Book
  • StreamLanguage, Literature And Linguistics

जीवन प्रबंध कौशल एक ऐसी कला है जिसमें व्यक्ति अपने जीवन को संगठित रूप से प्रबंधित करता है ताकि वह अपने लक्ष्यों की प्राप्ति, सुख-शांति और समृद्धि की दिशा में बढ़ सके। जीवन प्रबंध कौशल में विभिन्न आयाम होते हैं जो एक समृद्ध और संतुलित जीवन को प्राप्त करने में मदद करते हैं। इन आयामों के बारे मे बात किया जाए तो शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया-जीवन प्रबंध का एक महत्वपूर्ण आयाम यह है कि व्यक्ति सीखने और स्वयं को विकसित करने के लिए समर्थ होना चाहिए। शिक्षा का स्तर उच्च रहना और नए ज्ञान को अपनाना जीवन में सफलता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है तथा स्वास्थ्य और फिटनेस भी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने और सकारात्मक जीवन की दिशा के लिए महत्वपूर्ण है। अगर जीवन में सही तरीके से समय का प्रबंधन नही कर पाते है तो कोई भी काम करना समय के अनुसार फिर कुछ नही हो पाएगा इसलिए समय प्रबंधन भी एक महत्वपूर्ण कौशल है। यह आयाम व्यक्ति को उसके लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद करता है और उसे अपने प्राथमिकताओं को सकारात्मक रूप से संरचित करने का दृष्टिकोण प्रदान करता है। व्यक्तित्व विकास के लिए व्यक्ति को अपनी क्षमताओं को विकसित करने और अपने कार्य क्षेत्र में सुधार करने के लिए प्रेरित करता है। स्वयं को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक और नकारात्मक पहलूओं को समझना जरूरी होता है तथा जीवन के लिए सामाजिक संबंधों का महत्वपूर्ण स्थान है। जिसमें सफल और संतुलित अच्छे संबंध बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है और सामाजिक समृद्धि में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है। जो विभिन्न आयामों को संतुलित रूप से अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफलता, सुख, और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।


जीवन प्रबंध कौशल में भाषा का भी बहुत बड़ा योगदान होता है जो व्यक्ति को समृद्ध, संपूर्ण और सही तरीके से व्यवहार करने में मदद करता है। विविध भाषा के आयाम के कुछ विचार को देखा जाए जो भाषा को संपूर्ण बनाने में मदद करता है। जैसे कि सही संवाद कौशल रखना व्यक्ति को अच्छे संबंध बनाए रखने में मदद करता है। सही समय पर सही भाषा का उपयोग करना, सुनने में निपुणता दिखाना और सही तरीके से प्रतिक्रिया देना इसमें शामिल है एवं  समाज में सही भाषा का चयन करना, अनुभूतियों को प्रदान करना और सामाजिक संदेशों को समझना भी जीवन के आयाम का एक हिस्सा है। व्यावसायिक भाषा भी सही भाषा का उपयोग करना, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन कौशल बनाए रखना और सही स्तर पर फॉर्मल या इनफॉर्मल भाषा का उपयोग करना भी महत्वपूर्ण है। व्यक्ति को अपनी सांस्कृतिक विविधता को समझने और समर्थन करने के लिए सही भाषा का उपयोग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाषा का सृजनात्मक उपयोग करके व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त कर सकता है। यह भाषा कौशल व्यक्ति की विशेषता को बढ़ाता है और संबंधों को मजबूत करता है। इन भाषा आयामों को विकसित करने से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक हो सकता है और समृद्ध, सुखी, और समर्थ जीवन की दिशा में बढ़ सकता है।
 

Buy From
IIP Store ₹ 184
Amazon ₹ 230
Flipkart ₹ 230

**Note: IIP Store is the best place to buy books published by Iterative International Publishers. Price at IIP Store is always less than Amazon, Amazon Kindle, and Flipkart.

Book Title JEEVAN PRABANDH KAUSHAL: VIVIDH AAYAM
Author(s) Asmika SinhaDr. Vikram Dev Sharma
ISBN 978-93-5747-377-4
Book Language Hindi
Published Date February, 2024
Total Pages 96
Book Size 5x8 A5
Paper Quality 75 GSM
Book Edition First Volume

COMMENTS

    No Review found for book with Book title. JEEVAN PRABANDH KAUSHAL: VIVIDH AAYAM

LEAVE A Comment

Related Books

LANGUAGE CONTACT MIXED HINDI ENGLISH
LANGUAGE CONTAC..
  • IIP1164,
  • Print
₹ 288 ₹ 360
Add to cart
SUGAM SUNRACHNA EVAM BADHAMUKT VAATAVARAN: SUGMAYATA ANKEKSHAK KE LIYE HAST-PUSTIKA
SUGAM SUNRACHNA..
  • IIP134,
  • Print
₹ 499 ₹ 499
Add to cart
GRAMMAR MADE EASY
GRAMMAR MADE EA..
  • IIP283,
  • Print
₹ 520 ₹ 650
Add to cart